उज्जैन में बवाल: बाइक रैली में टक्कर के बाद बवाल; राम मंदिर के लिए बैठक में शामिल होने जा रहे लोगों पर पथराव, महिला और बच्चों ने भी छतों से फेंके पत्थर

उज्जैन में बवाल: बाइक रैली में टक्कर के बाद बवाल; राम मंदिर के लिए बैठक में शामिल होने जा रहे लोगों पर पथराव, महिला और बच्चों ने भी छतों से फेंके पत्थर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Were Going To Attend Meeting For Ram Temple, Tension After Minor Dispute, Women And Children Also Threw Stones From Roofs

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाइक रैली के रूप में निकले थे कार्यकर्ता।

  • आरएसएस कार्यकर्ताओं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस पर पत्थर फेंके
  • बाइक रैली में शामिल बाइक से टक्कर होने पर बढ़ा विवाद

शुक्रवार शाम बेगमबाग इलाके में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। यहां आरएसएस कार्यकर्ताओं, एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस पर पत्थर फेंके गए। यहां तक कि छतों से महिलाओं और बच्चों तक ने पत्थर मारे। घटना में छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पर भारी मात्रा में एसपी सतेंद्र कुमार शुक्ला, कलेक्टर आशीष सिंह समेत भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

शाम करीब 6 बजे आरएसएस और एबीवीपी के 8-9 संगठनों की महाकाल मंदिर के पास माधव सेवा न्यास में शाम को 6 बजे बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में राममंदिर निर्माण के लिए धनराशि इकट्‌ठा करने के मुद्दे पर चर्चा होनी थी। इसी बैठक में शामिल होने के लिए रैली के रूप में कार्यकर्ता बाइक से रैली के रूप में महाकाल थाना क्षेत्र में माधव सेवा न्यास आ रहे थे। इसी दौरान भीड़ होन के कारण रैली में शामिल बाइक सवार की किसी व्यक्ति से टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। व्यक्ति ने बाइक सवार के साथ हाथापाई भी की। इसे देखते हुए दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। अचानक उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।

साथ ही, संगठन के लोगों को मारना शुरू कर दिया। यही नहीं, साथ में चल रहे पुलिसकर्मियों को भी दौड़ा-दौड़ाकर मारा। देखते ही देखते छतों से महिलाएं और बच्चे भी पथराव शुरू कर दिया।

न्यास के पास पहुंचे फिर भी पथराव

इसके बाद ये लोग आगे बढ़कर माधव सेवा न्यास के पास पहुंच गए। यहां भी लोगों ने छतों से पथराव किया। सूचना पर अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। मामले में एक संदेही को पकड़ा है। घायलों में प्रणय शर्मा, सागर बैरागी, करन बैरागी, प्रमोद कौरव हैं। ये सभी संघ के पदाधिकारी हैं।

आखिरकार बैठक हुई

पुलिस के पहुंचने के बाद बैठक शुरू हुई। बैठक अलग-अलग संगठन राम मंदिर निर्माण के लिए धनराशि इकट्‌ठा को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में करीब 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। कलेक्टर ने कहा है कि इलाके में सर्चिंग कराई जाएगी। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।



Source link