Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- पुरानी छावनी निरावली बायपास तिराहा पर हुई घटना
- ढाबा से काम कर लौट रहे थे युवक
तीन दोस्तों को रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने की कीमत दो की जान देकर चुकानी पड़ी। घटना शुक्रवार दोपहर निरावली बायपास की है। एक दोस्त ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की शुक्रवार शाम अस्पताल में मौत हुई है। एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी चालक, ट्रक छोड़कर भाग गया है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। शवों को डेड हाउस में रखवा दिया गया है।
पुरानी छावनी के निरावली निवासी 21 वर्षीय आमिर खान पुत्र मुवीन खान ढाबा पर कर्मचारी है। गुरुवार रात को उसकी ड्यूटी थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे उसके दोस्त 20 वर्षीय संदीप पुत्र राजेश कुशवाह और 22 वर्षीय पवन यादव बाइक लेकर उसे लेने पहुंच गए। वहां से दोपहर 1 बजे तीनों बाइक से घर के लिए निकले। बाइक पवन चला रहा था। निरावली से पहले बायपास तिराहा पर दूरी बचाने के लिए पवन ने गाड़ी रॉन्ग साइड पर ले ली। इसी समय सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक पीबी03 डीसी-7752 ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से सभी उछलकर गिरे। हादसे में बाइक सवार तीनों घायल हुए। जिसमें आमिर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार शाम संदीप कुशवाह ने भी दम तोड़ दिया। पवन का अभी इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों के शवों को निगरानी में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।