प्रशासन की लापरवाही: नाम मालूम फिर भी कोई अधिकारी एफआईआर कराने नहीं आ रहे आगे

प्रशासन की लापरवाही: नाम मालूम फिर भी कोई अधिकारी एफआईआर कराने नहीं आ रहे आगे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हाेशंगाबाद8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • रिपेरियन जाेन में पेड़ काटने के मामले में प्रशासन की लापरवाही

कलेक्ट्रेट से 300 मीटर दूर रिपेरियन जाेन से लकड़ी चाेर हरे-भरे पेड़ काटकर ले गए। पेड़ काटने वालाें के नाम तक प्रशासन के पास है फिर भी कोई अधिकारी इन पर एफआईआर कराने आगे नहीं आ रहे हैं। 6 दिन बाद भी नपा और राजस्व अमला एफआईआर दर्ज नहीं करा पा रहा है। तहसीलदार निधि चौकसे ने जांच कर रिपाेर्ट करने काेतवाली काे पत्र लिखा है। प्रतिवेदन में बताया गया कि जमीन मालिक अनिल कुमार पिता भगवती तिवारी के खेत के पास से 22 हरे पेड़, 15 लकड़ियाें के टुकड़े 6 फीट लंबे और दाे फीट गाेलाई, 30 नग 6 फुट लंबे और एक फीट गाेलाई के हर्बल पार्क से जब्त किए।

अनिल ने लकड़ी मालाखेड़ी के सईद भाई, इटारसी के खेमचंद प्रजापति, बंटी सलूजा काे बेची है। पहले ताे प्रशासन काे पुलिस थानाें के क्षेत्र काे लेकर सीमा विवाद का हल किया। अब जब थाना क्षेत्र तय हाे गया ताे नपा और राजस्व विभाग अभी तक एफआईआर में काैन फरियादी बनेगा यह तय नहीं कर पा रहे हैं। काेतवाली टीआई संताेष चाैहान ने बताया अभी तक काेई भी फरियादी नहीं आने से एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है। एसडीएम आदित्य रिछारिया ने बताया अभी तक एफआईआर दर्ज क्याें नहीं की गई जानकारी ली जाएगी।

एफआईआर इनकी जिम्मेदारी

  • आरआई और पटवारी सहित राजस्व कर्मचारी।
  • पेड़ संरक्षण अधिनियम के लिए नगरपालिका भी एफआईआर करा सकती है।

इधर, मॉर्निंग ईवनिंग वॉक के समय करेंगे निगरानी
होशंगाबाद|
नर्मदा के रिपेरियन जोन की सुरक्षा और निगरानी अब अधिकारी और नागरिक मॉर्निंग और इवनिंग वॉक कर करेंगे। गुरुवार को नर्मदा सेवा समिति और नर्मदा सर्वदा अभियान के सदस्याें ने हर्बल पार्क से लेकर गोंदरी घाट तक बने रिपेयरिंग जाेन पर माॅर्निंग की। वाॅक करते हुए एसडीओ फॉरेस्ट सियाराम सिंह, समन्वयक नर्मदापुरम कौशलेश तिवारी ने रिपेरियन जाेन की सुरक्षा के लिए रूपरेखा बनाई। उन्हाेंने बताया रिपेरियन जाेन की फेंसिंग क्षतिग्रस्त है। टीम बनाकर पेड़ों की सुरक्षा की सुरक्षा और निगरानी की जाएगी। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक इन्दर निकुम, सचिव ओमप्रकाश राठौर, रमेश , राजेश गौर आदि ने निरीक्षण किया।



Source link