Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
भोज वेटलैंड विंटर बर्ड काउंट कार्यक्रम का आयोजन भोपाल बर्ड्स संस्था द्वारा मध्य प्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान और व्ही एन एस नेचर सेवियर्स के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित किया गया। कुल 110 प्रतिभागियों ने भोज ताल के विभिन्न 5 चयनित जोन में अलग अलग सत्र में गणना की।

भोपाल में रेड क्रेस्टेड पोचार्ड देखे गए।
यह हैं 5 चयनित जोन
बिशनखेड़ी से मुगलियाछाप , बम्होरी , छोटे तालाब से बोरवन , बोरवन बैरागढ़ और वन विहार राष्ट्रीय उद्यान।
इस गणना में स्त्रोत व्यक्ति के रूप में कमालिका मोहन्ता (संचालक, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ), अशोक कुमार जैन ( सहायक संचालक,वन विहार राष्ट्रीय उद्यान) डॉ संगीता राजगीर ,मो खालिक ( भोपाल बर्ड्स), मनोज कुमार शर्मा (प्रभारी वैज्ञानिक , क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्राहालय, भोपाल) , दिलशेर खान ( बर्ड एक्सपर्ट ) ,रोमी भगवानी , ऐश्वर्या लघाटे , भुवनेश बैरागी, अंकित मालवीय ( सारस केंद्र ) प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पक्षी गणना के अंतर्गत 176 प्रजातियों की पहचान की गयी। इनमे प्रवासी पक्षियों में रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, कॉमन पोचार्ड, ब्लैक हेडेड आइबिस,रेड नेपड आइबिस, नॉर्थेर्न शोवलर, कॉमन टील, गार्गेनि, पाइड एवोसेट, ब्लैक हेडेड बंटिंग,रेड हेडेड बंटिंग, ब्रह्मिनी शेल्डक, ब्लू थ्रोट, लैसर वाइट थ्रोट, ग्रीन सैंडपीपर, पेंटेड स्टोर्क, ब्राउन हेडेड गल्ल,ब्लैक हेडेड गल्ल, पर्पल हेरॉन, लार्ज कोर्मोरेंट, साइबेरियन स्टोन चैट, कॉमन चिफचैफ, यूरेशियन कूट, स्पॉट बिल डक, लैसर व्हिस्टलिंग डक, ब्लैक हेडेड आइबिस, ग्लॉसी आइबिस, रेड स्टार्ट, कॉमन स्निप, ग्रे बेल्लीड कुकु आदि।
चिन्हित किए गए पक्षी प्रजातियों की संख्या जोन वार इस प्रकार रही
बिशनखेड़ी से मुगलियाछाप ( 102 ) , बम्होरी (87) , छोटे तालाब से बोरवन (55) , बोरवन बैरागढ़ (75) और वन विहार राष्ट्रीय उद्यान (153)
संख्या के अनुसार ये तीन पक्षी प्रजातियां इस गणना में अधिक पाई गईं
कॉमन कूट (13000) लगभग
रेड क्रेस्टेड पोचार्ड (10,000) लगभग
कॉमन पोचार्ड (16,945) लगभग
दिखाई दिए दुर्लभ ग्रे बेल्लीड कुकु और ब्लू कैप्ड रॉक थ्रश
काउंट के दौरान दुर्लभ दिखाई देने वाले पक्षी ग्रे बेल्लीड कुकु को बिलखेड़ा में देखा गया यह पक्षी पैसेज माइग्रेंट है वह दक्षिण भारत की और प्रवास करते समय भोपाल में दिखाई देता है।
ब्लू कैप्ड रॉक थ्रश को पहली बार वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में देखा गया यह पक्षी हिमालय से प्रवास कर भोपाल आया है। इस पक्षी में नर का सर, गाल एवं गला सुन्दर नीले रंग का होता है। कार्यक्रम के समापन समारोह में प्रतिभागियों को कमालिका मोहन्ता (संचालक, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ) द्वारा प्रमाण पत्र भेंट किए गए।