Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ग्वालियर इंजीनियरिंग कॉलेज का गेट जिसे दो बाइक सवार युवक तोड़ गए
- घटना शुक्रवार दोपहर भिंड रोड स्थित जीईसी की
- महाराजपुरा पुलिस ने किया मामला दर्ज
कॉलेज परिसर के बाहर नया गेट लगवाना विवाद का कारण बन गया। बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। पहले गालियां दी और हंगामा कर गेट तोड़ दिया। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए दो से तीन गोलियां चला दीं। घटना भिंड रोड ग्वालियर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के पास की है। गेट के एक तरफ कॉलेज और दूसरी तरफ कुछ शासकीय जमीन है। इसी को लेकर पूरा विवाद है
महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित भिंड रोड पर ग्वालियर इंजीनियरिंग कॉलेज का परिसर है। शुक्रवार को कॉलेज प्रबंधन कैंपस के पास ही अपने कॉलेज की ओर जाने वाले रास्ते पर नया गेट बनवा रहा था। मिस्त्री राज कुमार और अशोक राजौरिया पुत्र सरनाम राजौरिया ने गेट लगा दिया। साथ ही गेट पर लगाई सीमेंट पर पानी डालकर उसकी चिनाई कर रहे थे। तभी वहां बाइक से शिवम राजावत व फौजी नामक युवक पहुंचे। दोनों ने पहले गेट लगाने का विरोध किया उसके बाद गेट तोड़ दिया। इतना ही नहीं विरोध करने पर कॉलेज प्रबंधन के सामने पिस्टल निकालकर एक के बाद एक तीन फायर किए हैं। कॉलेज प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर हमलावर बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गेट के पास है सरकारी जमीन
पुलिस पड़ताल में पता चला है कि जहां पर कॉलेज प्रबंधन द्वारा गेट लगाया जा रहा है। उसके आगे सरकारी जमीन है और गेट लग जाने के बाद वहां आने-जाने में परेशानी होगी। इसलिए शिवम और फौजी वहां पहुंचे और गेट उखाड़कर फायरिंग कर दी।