- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Woman Murder Case, Crime News Update; 30 year old Woman’s Dead Body Found Locked
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खजूरी पुलिस को पांच महीने पहले कुएं में लाश मिली थी। अब उसमें हत्या का मामला दर्ज किया गया है। – प्रतीकात्मक फोटो
- महिला की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी
एक महिला के हाथ-पैर बांधकर जिंदा कुएं में फेंक दिया गया था। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई थी। पांच महीने बाद आई FSL की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। जिसके बाद खजूरी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि अभी तक पुलिस महिला की शिनाख्त भी नहीं कर सकी है।
पुलिस के अनुसार 21 जुलाई 2020 को ग्राम बरखेड़ा बौंदर के यहां कुएं में एक महिला की लाश मिली थी। महिला के हाथ-पैर बंधे हुए थे। महिला की उम्र 30 साल के आसपास थी। उसे रस्सी से एक बड़ा पत्थर बांधकर पानी में फेंका गया था। पुलिस को मौके से शिनाख्ती के लिए कुछ नहीं मिला था। पोस्टमार्टम के बाद पांच महीने तक इसकी जांच चलती रही। पुलिस को गुरुवार रात FSL की जांच रिपोर्ट मिली। इसमें सामने आया कि महिला को जिंदा ही कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ऐसे में पुलिस के सामने इस अंधे कत्ल को सुझाना बड़ी चुनौती है।