मध्य प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या घट रही है.
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में इस संक्रमण की वजह से कुल 12 मरीजों की मौत हुई, जबकि इस बीमारी से जीतने वालों की संख्या 1,234 रही. प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या 10 हजार 461 है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 25, 2020, 9:53 PM IST
नाइट कर्फ्यू हटाया गया
संक्रमण के सुधरते हालात को लेकर सरकार ने भी प्रदेश की जनता को राहत देना शुरू किया है. 21 नवंबर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और विदिशा में रात 10 से सुबह 6 बजे तक लगा कर्फ्यू अब हटा लिया गया है. कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए इन जिलों में 21 नवंबर से रात का कर्फ्यू शुरू किया गया था, ताकि लोग ज्यादा इकट्ठे न हों. इस दौरान सभी दुकानें व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्देश दिए गए थे. गुरुवार देर रात प्रदेश के गृह विभाग ने नाइट कर्फ्यू हटाने को लेकर आदेश जारी किए.
ब्रिटेन से लौटे लोगों की सैंपल लीइसके बावजूद इस बीमारी और इसके संक्रमण को लेकर सचेत रहने की जरूरत है. लेकिन यह सतर्कता प्रशासन के कार्यकलाप में नहीं दिख रही. आपको ध्यान दिला दें कि बुधवार को ब्रिटेन से आए 30 लोगों के सैंपल लिए गए थे. इन सैंपल की विशेष जांच करने के बजाए इन्हें एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. इस वजह से जो जांच 11 घंटे में पूरी हो सकती थी, वह 36 घंटे में हुई. इस बेफिक्री को लेकर एमजीएम प्रबंधन का कहना है कि कोरोना के किसी एक विशेष सैंपल की जांच अलग से नहीं होती. जांच कई सैंपलों की एक साथ होती है, ऐसे में पता नहीं लगता कि ब्रिटेन से आए लोगों के सैंपल कौन से हैं. गौरतलब है कि कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगने के बाद इंदौर सहित पूरे प्रदेश में ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों की निगरानी शुरू कर दी गई है. भोपाल से इंदौर के स्वास्थ्य अधिकारियों को अब तक सौ से ज्यादा यात्रियों की सूची मिल चुकी है.