Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोनएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
भारत सरकार व मप्र शासन खेल व युवा कल्याण विभाग के तहत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय महाविद्यालय बड़वाह में फिट इंडिया कैंपेन की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रमुख डॉ. मंगला ठाकुर ने टेबल टेनिस खेल से की। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना और खेल विभाग ने महाविद्यालय में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सप्ताह भर चलेगा। इसके अंतर्गत विभिन्न देशी खेल व परंपरागत खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थी, अधिकारी व कर्मचारी सामाजिक दूरी और मास्क लगाकर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। फिट इंडिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर रोज कम से कम आधा घंटा शारीरिक या मानसिक अभ्यास को करना है। हम शारीरिक रूप से फिट रहेंगे तो हमारा मन मस्तिष्क भी फिट रहेगा। हम अपनी कार्यशैली में और अधिक क्षमता के साथ कार्य को करते रहेंगे। इसमें कार्य करने की कार्य क्षमता बढ़ेगी। हमारे देश का विकास होगा। इस दौरान गोविंद वास्केल, खेल विभाग से डॉ. दिनेश कैथवास सहित अन्य उपस्थित थे।