योगा फेडरेशन: खरगोन की पल्लवी बनी स्टेट योग चैंपियन

योगा फेडरेशन: खरगोन की पल्लवी बनी स्टेट योग चैंपियन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खरगोन2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा इंदौर में ऑनलाइन राज्य स्तरीय योग चैंपियनशिप में खरगोन की पल्लवी सोलंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपलब्धि पर योग प्रशिक्षक कमलेश जैन व सुनील पांडे ने बताया कि पल्लवी ने कड़ी मेहनत के दम पर प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल योग चैंपियनशिप का रास्ता साफ कर लिया है। यह जनवरी में होना है। पल्लवी ने पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय योग स्पर्धाओं में भाग लेकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। वह नेट भी पास कर चुकी हैं। पल्लवी उम्दा खिलाड़ी होने के साथ बेहतरीन योग प्रशिक्षिका भी हैं। वह इंदौर के पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में महिला प्रशिक्षुकों को योग की शिक्षा देती हैं।



Source link