साक्षरता शिविर: किसानों के अधिकारों का हनन न हो इसके लिए बनाए हैं कानून : न्यायाधीश

साक्षरता शिविर: किसानों के अधिकारों का हनन न हो इसके लिए बनाए हैं कानून : न्यायाधीश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खरगोन20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्थानीय न्यायालय परिसर में किसान दिवस पर साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इसमें किसानों को उनके मौलिक अधिकार व उनके कार्य क्षेत्र में आने वाली परेशानियों के निराकरण के संबंध में न्यायाधीश महेंद्र सिंह सैनी ने जानकारी दी। न्यायाधीश सैनी ने बताया किसान वर्ग भी अपनी जमीन, अपनी उपज व अपने संसाधनों को लेकर परेशान रहता है लेकिन उनके मौलिक अधिकारों का हनन न हो इसके लिए कई तरह के कानून बनाए गए हैं। किसानों को उनके अधिकारों की जानकारी नहीं होने से वह जरूरत के समय परेशान होते हैं। अन्य कहीं प्रयास कर बचने के रास्ते ढूंढते हैं। किसानों को उनके मौलिक अधिकारों की जानकारी हो। इसके लिए ऐसे शिविरों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जाएगा। किसी भी किसान या उसके परिवार के मौलिक अधिकारों का हनन होता है तो उसके लिए दंड प्रक्रिया का प्रावधान है। किसान अपने मौलिक अधिकार व अपनी खेती से जुड़े हुए कार्यों में कहीं भी कोई अड़चन आने पर न्यायालय में आकर उसके संबंध में जानकारी लेकर उसका उपयोग कर सकता है। इस दौरान संतोष खन्ना, किसान व अभिभाषक मौजूद थे।



Source link