2% छूट के 7 दिन बाकी: भीड़ ज्यादा, सर्वर स्लो; रजिस्ट्री के लिए दो-दो घंटे तक इंतजार, गुरुवार को 493 रजिस्ट्री हुईं

2% छूट के 7 दिन बाकी: भीड़ ज्यादा, सर्वर स्लो; रजिस्ट्री के लिए दो-दो घंटे तक इंतजार, गुरुवार को 493 रजिस्ट्री हुईं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Overcrowded, Server Slow; Wait For Two two Hours For The Registry, 493 Registrations Were Done On Thursday.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुबह से शाम तक ऐसी ही भीड़

  • लोड बढ़ गया, इसलिए दो तीन दिन से हो रही समस्या

आईएसबीटी स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय पर गुरुवार को रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोग परेशान होते रहे। आम तौर पर जिस रजिस्ट्री में 8 से 10 मिनट लगते हैं, उसमें 35 से 40 मिनट लग रहे थे। नतीजा जिन लोगों को सुबह 11 बजे का स्लॉट मिला था उनका नंबर दोपहर एक बजे के बाद आया। नतीजा, रजिस्ट्रार दफ्तर में भीड़ लग गई। इससे सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना गाइडलाइन का पालन मुश्किल हो गया।

बावड़ियाकलां क्षेत्र में रहने वाले एके उपाध्याय ने बताया कि वे अपने सर्विस प्रोवाइडर के साथ सुबह 11 बजे रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे थे। उन्हें बताया गया था कि दस से 15 मिनट में काम हो जाएगा। उन्होंने अपने परिजन के नाम से डुप्लेक्स खरीदा है। लेकिन वहां फोटो खिंचने वाला भी एक ही व्यक्ति था और रजिस्ट्री मेकर भी सिंगल ही था।

इसके साथ ही सर्वर भी बहुत धीमा चल रहा था। नतीजा वे दोपहर एक बजे के बाद वहां से निकल पाए। तब तक रजिस्ट्रार कार्यालय में लंबी कतार लग गई। कई लोग बिना मास्क लगाए खड़े थे। ऐसे में परिवार के साथ वहां खड़े रहने से एक भय का वातावरण बन गया था।

13 सब रजिस्ट्रार के पास 650 स्लाॅट

13 सब रजिस्ट्रार के पास 650 स्लॉट हैं। यानी हर एक के पास 50 स्लॉट हैं। सर्वर के धीमा होने की यह समस्या दो-तीन दिन से चल रही है। प्रदेश भर में रजिस्ट्री की संख्या अधिक होने से सर्वर पर लोड बढ़ गया है।

2 %छूट के कारण बढ़ गई है रजिस्ट्री की संख्या

राजधानी में आम तौर पर 150 से 200 रजिस्ट्री होती हैं, लेकिन इन दिनों यह आंकड़ा 400 और उससे ऊपर जा रहा है। दरअसल, राज्य शासन ने रजिस्ट्री के साथ लिए जाने वाले 2 फीसदी नगरीय निकाय शुल्क में छूट दे रखी है। और यह छूट 31 दिसंबर तक है, इसलिए रजिस्ट्रार कार्यालय में भीड़ ज्यादा हो रही है।

किसी भी व्यक्ति को लौटाया नहीं गया

दोपहर में सर्वर धीमा चल रहा था, इसलिए खास तौर से आईएसबीटी पर कुछ समस्या आई। परी बाजार में स्थिति सामान्य थी। दिनभर में 493 रजिस्ट्री हुईं। किसी भी व्यक्ति को सर्वर धीमा होने के कारण नहीं लौटाया गया।

-प्रभाकर चतुर्वेदी, वरिष्ठ जिला पंजीयक, भोपाल

  • 6661 रजिस्ट्री इस माह में अब तक
  • 56763 रजिस्ट्री इस वित्त वर्ष में हुई
  • 400 रजिस्ट्री औसतन रोज हाे रही



Source link