Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- गुरुवार को हुआ भूमिपूजन
जिले के औद्योगिक क्षेत्र मोहासा बाबई में औद्योगिक फ्रेंडली नीति एवं जिला प्रशासन के सहयाेग से मेडिकल एंव इंडस्ट्रियल गैस प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। मेसर्स इनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स 150 करोड़ की लागत से प्लांट लगाएगा। इसमें मेडिकल ऑक्सीजन 150 मीट्रिक टन प्रतिदिन, नाइट्रोजन गैस 54 मीट्रिक टन प्रतिदिन तथा ऑर्गन गैस 6 मीट्रिक टन प्रतिदिन का उत्पादन हाेगा। इसकाे लेकर कंपनी ने भूमिपूजन कर काम शुरू कर दिया है।
कलेक्टर धनंजय सिंह ने मेडिकल एवं इंडस्ट्रियल गैस प्लांट की स्थापना के लिए मप्र औद्योगिक केंद्र विकास निगम भोपाल को औद्योगिक क्षेत्र मोहासा में तत्परता पूर्वक 4.5 हेक्टेयर भूमि आवंटित कराई। पहले चरण में कंपनी ने बाउंड्रीवॉल निर्माण एवं अन्य काम शुरू कर दिए है। प्लांट की स्थापना से जिले सहित प्रदेश में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता होगी। वहीं दूसरी ओर रोजगार प्राप्त हाेगा।
आत्मनिर्भर बनेगा जिला
मेसर्स इनॉक्स एयर प्रोडक्ट्स के यूनिट हेड अनिल खमेसरा ने बताया प्लांट अल्ट्रा उच्च शुद्धता क्रायोजेनिक तरल चिकित्सा और औद्योगिक ऑक्सीजन संयंत्र लगेगा। इसमें विदेश से आयातित अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा मेडिकल ऑक्सीजन का निर्माण हाेगा। कलेक्टर धनंजय सिंह ने बताया इकाई की स्थापना से हमारा प्रदेश मेडिकल ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर हो जाएगा।