IND VS AUS: मोहम्मद कैफ ने साधा टीम इंडिया पर निशाना, कहा-फील्डिंग को महत्व नहीं देते खिलाड़ी

IND VS AUS: मोहम्मद कैफ ने साधा टीम इंडिया पर निशाना, कहा-फील्डिंग को महत्व नहीं देते खिलाड़ी


फील्डिंग को महत्व नहीं देते भारतीय खिलाड़ी- मोहम्मद कैफ

भारतीय टीम की फील्डिंग का स्तर पिछले कुछ समय से लगातार गिर रहा है, टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भी खिलाड़ियों ने कैच टपकाए, अब फील्डिंग के मुद्दे को लेकर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने टीम इंडिया पर निशाना साधा है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 25, 2020, 8:33 PM IST

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद लोग लगातार टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन आपको बता दें भारतीय टीम की फील्डिंग भी बेहद खराब होती जा रही है. जब से टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कदम रखा है उसने 7 मैचों में लगभग 20 कैच टपका दिये हैं. टीम इंडिया की फील्डिंग को लेकर मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया पर जमकर निशाना साधा. मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने कहा कि टीम इंडिया जिस तरह बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास करती है, उतना महत्व वो फील्डिंग को नहीं देती.

टीम इंडिया नहीं करती फील्डिंग में मेहनत!
मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले कहा कि टीम इंडिया की फील्डिंग पिछले कुछ महीनों में लगातार खराब हुई है. उन्होंने कहा, ‘हमने कुछ बेहतरीन कैच देखे हैं लेकिन अगर कोई कहेगा कि भारतीय फील्डिंग सुधर रही है तो मैं उसपर टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा क्योंकि पिछले 5 से 6 महीनों में भारत ने खराब फील्डिंग की है. उन्हें बहुत ज्यादा सुधार की जरूरत है.’

मोहम्मद कैफ ने कहा, ‘खराब फील्डिंग कम ट्रेनिंग का नतीजा है. मेरा मानना है कि प्लेइंग इलेवन में फील्डिंग के आधार पर भी चयन होना चाहिए. विराट कोहली भी कैच छोड़ रहे हैं, हर कोई कैच छोड़ रहा है. लॉकडाउन के बाद खिलाड़ियों की फील्डिंग का स्तर गिरा है. हालांकि तीन-चार महीने बाद भी ऑस्ट्रेलिया में कैच छूट रहे हैं. अगर आप मेहनत करेंगे तो मैदान पर नतीजा दिखेगा. मैंने देखा है कि खिलाड़ी फील्डिंग पर कम मेहनत करते हैं वो सिर्फ बल्लेबाजी और गेंदबाजी पर ही ध्यान देते हैं.’IND VS AUS: ऑस्ट्रेलिया की ये खूबसूरत एंकर है विराट कोहली की बड़ी फैन, भारत आकर खाना चाहती है छोले-भठूरे!

मोहम्मद कैफ की बात है बिलकुल सही
बता दें मोहम्मद कैफ की बात बिलकुल भी गलत नहीं है. एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया ने पांच कैच टपकाए. तीन मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 12 मौके छोड़े. वनडे सीरीज में भारत ने 7 कैच छोड़े. न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज और वनडे सीरीज में भारत ने 6-6 कैच टपकाए. साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में भी टीम इंडिया ने 6 कैच छोड़े. 2018 इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया ने 10 कैच छोड़े.







Source link