Aprilia SXR 160
Piaggio India ने अपने धांसू स्कूटर Aprilia SXR 160 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस नए स्कूटर में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. ग्राहक 5,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे प्री-बुक कर सकते हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 25, 2020, 7:01 AM IST
Aprilia SXR 160 की कीमत
Aprilia SXR 160 की पुणे एक्स-शोरूम कीमत 1.26 लाख रुपये रखी है. कंपनी के मुताबिक पूरे भारत में डीलरशिप के जरिए 5,000 रुपये की शुरुआती रकम के साथ इस स्कूटर की बुकिंग कराई जा सकती है. इसके अलावा कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प भी दिया गया है.
इंजन और पावरAprilia SXR 160 के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 160CC का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 3-वाल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड, एयर कूल्ड मोटर दिया गया है, जो SR 160 से लिया गया है. इसका इंजन 7100rpm पर 11ps की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है. कंपनी ने इसमें CVT यूनिट दिया गया है. इसमें 7-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है.
ये भी पढ़ें : होंडा की इस बाइक ने बनाया नया कीर्तिमान, इतने सालों में बिकी 90 लाख यूनिट
इसमें 4.2 KWh लिथियम आयन बैटरी है, जो कि मोटर को पावर देती है और इसको 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह अधिकतम 100 किलोमीटर का माइलेज देता है.
ये भी पढ़ें : अगर आपके पास भी है Maruti की कोई गाड़ी, तो उठाएं इस शानदार स्कीम का लाभ…!
Aprilia SXR 160 को इटली में डिजाइन किया गया है. कंपनी ने अपने Aprilia SXR 160 को सबसे पहले 2020 Auto Expo में पेश किया था. यह इस साल का आखिरी लॉन्च था, जिसका इंतजार काफी समय से किया जा रहा था. अब देखना यह है कि भारतीय बाजार में इस स्कूटर को ग्राहकों का कितना साथ मिलता है. इससे पहले Piaggio ने भारत में Vespa रेंज के स्कूटर लॉन्च किए थे.