UP के तीन बदमाश पकड़े: पेचकस से एटीएम की शटर एसेंबली को दबाकर निकालते थे रकम, 1.92 लाख रुपए समेत औजार जब्त

UP के तीन बदमाश पकड़े: पेचकस से एटीएम की शटर एसेंबली को दबाकर निकालते थे रकम, 1.92 लाख रुपए समेत औजार जब्त


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • From The Screwdriver, The ATM Shutter Assembly Was Used To Press The Amount, The Tools Including Rs 1.92 Lakh Were Seized.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपियों के पास से कार, पेचकस, नकदी रुपए और अन्य औजार बरामद हुए हैं।

  • आरोपियों के पास से एटीएम कार्ड, मोबाइल और कार बरामद

मकरोनिया पुलिस ने शुक्रवार को एटीएम लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है। इनके पास से 1 लाख 92 हजार रुपए, कार, कई एटीएम कार्ड व चोरी में प्रयुक्त होने वाला सामान बरामद किया है।

पुलिस ने बताया, सुबह सूचना मिली कि मकरोनिया के पास गंभीरिया रोड पर सफेद रंग की कार क्रमांक यूपी 53 सीबी 1654 झाड़ियों की ओट में संदिग्ध हालात में खड़ी है। पुलिस पहुंची, तो कार में बैठे तीनों लोग भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और थाने लाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया, तीनों बदमाश गोरखपुर जिले के रहने वाले हैं। इनमें से रामप्रकाश (23) पिता सरवानंद मिश्रा निवासी देवरिया, गिरजाशंकर पिता रामभवन यादव (21) और विजय शंकर (22) पिता रामभवन यादव दोनों भाई पिपराइच निवासी हैं।

इस तरह देते थे वारदात को अंजाम

पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे पेचकस से एटीएम की शटर एसेंबली को दबाकर अन्य औजारों की मदद से रकम निकाल लेते थे। इससे किसी खाताधारक के खाते से भी पैसे नहीं कटते थे। इससे एटीएम वेेंडर को नुकसान होता था। इसके पहले शहर के कोतवाली और मकरोनिया पुलिस इस तरह के गिरोह पकड़ चुकी है। इसके बाद से UP पासिंग वाहनों पर एटीएम वेंडर नजर रखते थे।

कार से मिले चिमटी, पेचकस और तार

पुलिस ने बताया, कार में मौजूद बैग से पेचकस, प्लास, लोहे की चिमटी और तार बरामद हुआ है। आरोपियों ने गिरोह बनाकर एटीएम से इन औजारों का प्रयोग कर चोरी करना कबूल किया है।



Source link