- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Electricity Bill Will Increase By Seven To 15 Paise Per Unit, Will Get Relief From Meter Rent
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक चित्र
- विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों का नया टैरिफ किया लागू
विद्युत नियामक आयोग ने शनिवार से बिजली की नई दरें लागू कर दीं। अब जनवरी में लोगों को बढ़े हुए दर से बिल मिलेगा। हालांकि सरकार की ओर से 150 यूनिट तक दी जा रही सब्सिडी के चलते इस दायरे में आने वाले उपभोक्ताओं को पहले की तरह राहत मिलती रहेगी।
सरकार पर जरूर सब्सिडी का बोझ बढ़ जाएगा। 150 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं पर इसका सबसे अधिक असर पड़ेगा। प्रदेश में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 20 प्रतिशत ही है। नए टैरिफ में खपत के हिसाब से अलग-अलग दरेें बढ़ाई गई हैं, जो सात पैसे 15 पैसे प्रति यूनिट की गई है। इसके साथ ही नॉन डोमेस्टिक में फिक्स चार्ज 150 रुपए प्रति किलोवॉट से बढ़ाकर 153 रुपए कर दिया गया है।
टैरिफ की यह रहेंगी नई दरें
यूनिट पुरानी दरें नई दरें
50 4.05 4.13
51-150 4.95 5.05
151-300 6.30 6.45
300 से अधिक 6.50 6.65
मीटर चार्ज खत्म, अस्थाई की बढ़ी मियाद
आयोग ने बिजली के दामों में वृद्धि भले ही कर दी हो, लेकिन उपभोक्ताओं को मीटर चार्ज में राहत भी दी है। नए टैरिफ में मीटर चार्ज को खत्म कर दिया है। अभी तक सिंगल फेस पर 10 रुपए, थ्री फेस पर 25 और 10 किलोवॉट से अधिक के कनेक्शन पर 125 रुपए प्रतिमाह मीटर चार्ज लगता था। अब यह उपभोक्ताओं को नहीं देना होगा। साथ ही, अस्थाई कनेक्शन की अवधि भी एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष कर दी गई है।
30 यूनिट की खपत वाले नहीं आएंगे दायरे में
100 वाॅट लोड तक के प्रतिमाह 30 यूनिट खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं पर नए टैरिफ में कोई वृद्धि नहीं की गई है। साथ ही, निम्न दाब वाले उद्योग, विवाह समारोह, धार्मिक कार्यक्रम के लिए अस्थाई कनेक्शन लेने वालों के लिए टैरिफ में वृद्धि नहीं की गई है। औद्योगिक टैरिफ नहीं बढ़ने से बिजली का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वालों पर बिजली बिलों का भार नहीं बढ़ेगा।
जनवरी में मिलेंगे नई दरों के हिसाब से बिल
बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता एसके सिन्हा के मुताबिक आयोग ने बिजली दरों में वृद्धि कर नया टैरिफ आज से लागू कर दिया है। जनवरी में लोगों को नए टैरिफ के हिसाब से ही बिजली के बिल मिलेंगे। मीटर चार्ज खत्म कर दिया है और अस्थाई कनेक्शन की समय-सीमा भी दो साल बढ़ा दी है।