आधार कार्ड का सर्कुलर जारी: आधार के 50 और फोटो अपडेट के 100 रुपए लगेंगे

आधार कार्ड का सर्कुलर जारी: आधार के 50 और फोटो अपडेट के 100 रुपए लगेंगे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

टीकमगढ़एक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

आधार अपडेट कराने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीआई) ने एक सर्कुलर जारी किया है। इसमें नवीन आधार कार्ड नि:शुल्क बनाए जाएंगे और डेमोग्राफिक नाम, पता, जेंडर, जन्म दिनांक, मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेशन के लिए 50 रुपए की दर निर्धारित की है।

बायोमैट्रिक जैसे फोटो, फिंगर प्रिंट, आईरिश अपडेट कराने के लिए चार्ज को बदला है। इसके लिए 100 रुपए की दर निर्धारित की है। इस चार्ज में टैक्स शामिल है। यह भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के जरिए किया जा सकता है।



Source link