Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खौफ के बीच राहत की खबर
कोरोना वायरस के दूसरे स्ट्रेन के खौफ के बीच जिले के लिए राहत भरी खबर है। जबलपुर आए 41 यात्रियों मंे से 40 की कोरोना जाँच में सभी निगेटिव मिले हैं और 1 यात्री के फॉरेन लौट जाने के कारण जाँच नहीं हो सकी है। हालाँकि सभी रैपिड टेस्ट में निगेटिव हैं, लेकिन 12 यात्रियों की आरटीपीसीआर जाँच की रिपोर्ट आना बाकी है।
विक्टोरिया हॉस्पिटल की पैथॉलाजिस्ट डॉ. अमिता जैन ने बताया कि शुक्रवार को बचे हुए यात्रियांे को ट्रेस कर लिया गया, जिनमें सिर्फ 1 के वापस लौट जाने के कारण उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। शेष यात्रियों के रैपिड टेस्ट की जाँच निगेटिव है।
यात्रियों के परिवारजनों की भी कोरोना जाँच की गई है, जिनमें सभी निगेटिव हैं। एहतियातन उन्हें घर से न निकलने की सलाह दी गई है। सूत्रों के अनुसार 41 यात्रियों में से 39 यूनाइटेड किंगडम के और 2 कनाडा से पहुँचे थे। इनमें से 13 यात्रियों के पास यूनाइटेड किंगडम की नागरिकता है।