Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
खुशहाल पालीवाल की तीन साल पहले ही शादी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी से नहीं बनती थी।
छोटी बातों पर झगड़ने वाले दंपती ने तीन महीने पहले तलाक ले लिया। पत्नी के घर वाले बेटी को तो लेकर गए ही, 4 साल की बेटी को भी पिता से अलग कर दिया और अपने साथ ले गए। पहले पत्नी के चले जाने और फिर बेटी की जुदाई से पिता इस कदर टूट गया कि उसने तनाव में आकर फांसी लगा ली।
आजाद नगर पुलिस के अनुसार मृतक 26 वर्षीय खुशहाल पिता किशनलाल पालीवाल निवासी राम नगर है। किराना व्यापारी पिता ने बताया कि खुशहाल की 5 साल पहले बापू नगर में रहने वाली रितु से शादी हुई थी। उसके घर वाले हमेशा दादागिरी करते थे। वे खुशहाल को धमकाते थे। दोनों की आपस में बनती नहीं थी। बहू भी खूब विवाद करती थी। इससे तंग आकर खुशहाल ने कामकाज भी बंद कर दिया था। तीन महीने पहले दोनों ने एक शपथ पत्र पर तलाक ले लिया। उसके बाद 4 साल की बेटी दिव्यांशी राम नगर में रहने लगी थी, लेकिन अगले ही दिन उसके नाना पक्ष के लोग उसे ले गए। इसे वह तनाव में आ गया था। उसने फांसी लगा ली।