ब्रिटेन से लौटने वालों ने फैलाई दहशत: बीते 15 दिन में ब्रिटेन से ग्वालियर आए 48 लोग, प्रशासन ने ट्रेस किए, कुछ की सैंपलिंग भी हुई

ब्रिटेन से लौटने वालों ने फैलाई दहशत: बीते 15 दिन में ब्रिटेन से ग्वालियर आए 48 लोग, प्रशासन ने ट्रेस किए, कुछ की सैंपलिंग भी हुई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • 48 People Came To Gwalior From Britain In Last 15 Days, Administration Traced, Some Also Got Sampling

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

  • हिस्ट्री खंगालते हुए जिला प्रशासन की टीम पहुंची ब्रिटेन से लौटने वालों तक
  • दिल्ली गृह मंत्रालय से मिला था इनपुट

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए प्रकार स्ट्रेन का खतरा अब ग्वालियर पर भी मंडराने लगा है। बीते 15 दिन में 48 लोग ब्रिटेन से ग्वालियर आए हैं। दिल्ली से मिले इनपुट के आधार पर जिला प्रशासन ने इनको तलाश लिया है। इनमें से 24 से 25 लोगों की शुक्रवार को सैंपलिंग भी कराई गई है। शेष दिल्ली में ही सैंपलिंग कराकर आए हैं ऐसा दावा कर रहे हैं। पर अभी जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले को गोपनीय रखे हुए हैं। पर सभी लोगों को उनके ही घरों में आइसोलेशन में रखा गया है। प्रशासन की टीम लगातार इन पर निगरानी रखे हुए हैं।

हाल ही में कोरोना वायरस का नया रूप ब्रिटेन में स्ट्रेन के रूप में दिखाई दिया था। वहां कोरोना वापस बेकाबू हुआ तो पूरे यूरोप सहित कई देशों ने ब्रिटेन के लिए हवाई सेवा बंद कर दी है। जब तक भारत इसमें कदम उठाता काफी लोग वहां से भारत के लिए लौटे हैं। इनमें ग्वालियर के भी 48 लोग हैं। यह बीते 15 दिन में ग्वालियर लौटे हैं। दिल्ली में गृह मंत्रालय से मिले इनपुट के बाद जिला प्रशासन लगातार इन लोगों की तलाश में लगा था। हिस्ट्री खंगालते हुए प्रशासन ने सभी को ट्रैस कर लिया है। इनमें से आधे लोग दिल्ली में ही सैंपलिंग कराकर ग्वालियर लौटने की बात कह रहे हैं। पर आधे लोगों की सैंपलिंग दिल्ली में नहीं हुई थी। क्योंकि यह कुछ दिन पहले आए थे। अब जिला प्रशासन ने शुक्रवार 24 से 25 लोगों की सैंपलिंग कराई है। यह सैंपलिंग की रिपोर्ट शनिवार को आएगी। फिलहाल सभी को उनके घरों में ही निगरानी में रखा गया है। यदि इनमें से किसी को भी कोरोना वायरस के नया प्रकार स्ट्रेन के मिलने की पुष्टि होती है तो यह ग्वालियर के लिए नई समस्या खड़ी कर देगा। फिलहाल इनके नाम और पता गोपनीय रखा गया है। इस मामले में जिला प्रशासन के कुछ अफसर उनके नाम न आने की शर्त पर पूरे मामले की पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन ऑन रिकॉर्ड कुछ भी कहने से बच रहे हैं।



Source link