Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खनियांधाना21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- खनियांधाना थाना क्षेत्र के नदनवारा गांव की घटना
नदनवारा गांव में 55 साल के व्यक्ति की लाश कुआं में मिली है। व्यक्ति के शरीर और सिर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर चल रही है। बाबूलाल (55) पुत्र गज्जू जाटव निवासी नदनवारा गांव की शुक्रवार की सुबह कुआं में लाश पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुआं से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा मृतक ससुराल नदनवारा में लंबे समय से रह रहा था।
मूलत: पिछोर के लहर्रा गांव का रहने वाला है। कुछ समय पत्नी के साथ खनियांधाना नगर में पुलिस थाने के पीछे ही रहा और बाद में ससुराल नदनवारा चला गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि गुरुवार की शाम 6 बजे घर से निकला था और रातभर घर नहीं आया। वहीं बटाइदार जीतू रजक शुक्रवार की सुबह पंप चलाने कुआं पर पहुंचा तो लाश उतराती मिली। जिसकी सूचना खेत मालिक को दी। सिर सहित शरीर में पत्थर से चोटों के निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की है। इधर एक अन्य हेमंत नामदेव (30) पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी कृष्णगंज पोहरी ने 8 सितंबर 2020 को जहर खा लिया था। ग्वालियर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस जांच में पाया गया कि सुनीता नाम की महिला उससे पैसे मांगती थी इससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।