स्टीव स्मिथ का बल्ला शांत रहा (AP)
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 8 गेंदों का सामना किया, मगर वो खाता तक नहीं खोल पाए
- News18Hindi
- Last Updated:
December 26, 2020, 10:27 AM IST
स्मिथ के रूप में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा. स्मिथ को अश्विन ने डक किया और इसके साथ ही स्मिथ ने टेस्ट मैच में भारत के खिलाफ शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज स्मिथ ने 8 गेंदों का सामना किया, मगर वो खाता नहीं खोल पाए और अश्विन की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को कैच थमा बैठे. पहली बार स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ डक हुए. पुजारा ने लेग गली पर स्मिथ का कैच लपका.
यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: मोहम्मद सिराज को टेस्ट कैप देते हुए बोले अश्विन, तुमने इसे कमाया है- VIDEOINDvsAUS: शुभमन गिल से टकराकर भी रविंद्र जडेजा ने लपका शानदार कैच, देखने वाले रह गए हैरान
भारत के खिलाफ पिछले टेस्ट और इस टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ के प्रदर्शन की बात करें तो वे तीन पारियों में महज दो रन ही बना पाए. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जहां वो खाता तक नहीं खोल पाए, वहीं पहले टेस्ट की पहली पारी में भी वह एक रन बनाकर अश्विन के ही शिकार बने थे. अश्विन ने रहाणे के हाथों उन्हें कैच आउट करवा दिया था. स्मिथ ने कुल 29 गेंदों का सामना किया था. दूसरी पारी में वह 1 रन पर नाबाद रहे. अश्विन के लिए यह बड़ी सफलता है कि उन्होंने मेजबान के विस्फोटक बल्लेबाज को जल्द ही पवेलियन भेज दिया.