रॉस टेलर न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं (साभार- BLACKCAPS/Twitter)
न्यूजीलैंड (New Zealand ) के लिए रॉस टेलर (Ross Taylor) 438 मैचों में अब तक 40 शतकों की बदौलत 17,838 रन बना चुके हैं.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 26, 2020, 2:36 PM IST
पहली पारी में बनाए 70 रन
माउंट मोनगानुई में हो रहे पहले टेस्ट में टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पाक के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए सिर्फ 13 के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर दिया. टॉम लाथम चार रन बनाकर पारी की तीसरी गेंद पर ही रवाना हो गए जबकि टॉम ब्लंडेल पांच रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए कप्तान केन विलियमसन और रॉस टेलर ने 120 रनों की साझेदारी करके टीम को संकट से निकाला.
टेलर ने अपने टेस्ट करियर का 34वां अर्धशतक लगाया और 70 रन बनाकर अफरीदी की गेंद पर आउट हुए. दूसरी ओर अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर रहे विलियमसन ने शानदार वापसी की है. दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान विलियमन अपने 22वें शतक से सिर्फ छह रन दूर हैं और 94 रन बनाकर नाबाद हैं.यह भी पढ़ें:
NZ vs PAK: विलियमसन और टेलर बने संकटमोचक, पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाए 3 विकेट पर 222 रन
जसप्रीत बुमराह बने टीम इंडिया से सबसे अधिक कमाई करने वाले क्रिकेटर, रोहित टॉप-5 में भी नहीं
17 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं टेलर
न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर 438 मैचों में अब तक 40 शतकों की बदौलत 17,838 रन बना चुके हैं. टेलर ने 104 टेस्ट मैचों में 21 शतकों की बदौलत 7355 रन, 232 वनडे मैचों में 19 शतकों के साथ 8574 और 102 टी-20 मैचों में 1909 रन बनाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर 290 और वनडे क्रिकेट में 181 का है.