ईयर एंडिंग की पार्टी: थर्टी फर्स्ट की लेट नाइट पार्टियों पर फैसला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी करेगी

ईयर एंडिंग की पार्टी: थर्टी फर्स्ट की लेट नाइट पार्टियों पर फैसला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी करेगी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • दुकानें अब रात 10 बजे बाद भी खुली रखने के संबंध में आदेश जारी

जिले में रात 10 से सुबह 6 बजे तक दुकानें एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखे जाने का आदेश शनिवार को कलेक्टर ने निरस्त कर दिया है। इससे दुकानें अब रात 10 बजे बाद भी खुली रह सकेंगी। हालांकि ईयर एंडिंग पर होने वाली पार्टियों को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। होटलों में होने वाली ये पार्टियां होंगी या नहीं, इसका फैसला जिला क्राइसेस समिति की बैठक में लिया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए रतलाम में रात का कर्फ्यू लगा दिया था। यह रात 10 से सुबह 6 तक के लिए लागू था। इसके बाद मप्र शासन के गृह विभाग ने निरस्त कर दिया है। भोपाल के पत्र के तारतम्य में कलेक्टर गोपालचंद्र ने भी इसे निरस्त कर दिया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने शनिवार को संशोधित आदेश जारी किए हैं। इससे अब रात 10 बजे बाद भी दुकानें खुली रह सकेंगी।

ईयर एंडिंग की पार्टी पर जल्द होगा फैसला
ईयर एंडिंग पर होटलों में पार्टियां होती हैं। इनमें भीड़ जमा होती है लेकिन इस साल कोरोना है। ऐसे में ये पार्टियां होंगी या नहीं। इस पर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने बताया कि फिलहाल इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। जिला क्राइसिस समिति की बैठक में इस पर चर्चा कर फैसला लिया जाएगा।



Source link