- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Offensive Videos On Social Media, Those Who Post Spoilers Of Communal Harmony Will Be Cracked In Rasuka
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बेगमबाग में रविवार को भी पुलिस का पहरा रहा
उज्जैन में माहौल बिगाड़ने वाला वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। समुदाय विशेष द्वारा डाले गए वीडियो में गृहमंत्री अमित शाह को भी अपशब्द बोले गए हैं। पुलिस व न्यायपालिका को लेकर भी अमर्यादित शैली का उपयोग किया गया है। रविवार को भी इलाके में पुलिस बल तैनात रहा।
बेगमबाग क्षेत्र में पथराव व पत्थरबाज का मकान तोड़ने के बाद रविवार को उज्जैन में जनजीवन सामान्य हो गया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इसी बीच, सोशल मीडिया पर वायरल हुई आपत्तिजनक पोस्ट के बाद कलेक्टर-एसपी ने साइबर व आईटी सेल को अलर्ट किया। लोगों के लिए भी ASP अमरेंद्रसिंह चौहान के माध्यम से अपील जारी कराई गई कि सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट देखे, तो तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम की हेल्प लाइन 07342525253 पर सूचना दे।
एएसपी ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। वीडियो पोस्ट करने वाले की पहचान हो गई है। उसके खिलाफ भी केस दर्ज करवाया जा रहा है।