- Hindi News
- Local
- Mp
- A Cyclone Is Forming In Central Pakistan; Cold Rise Due To Western Disturbance, Night’s Mercury Was Up To 3 Degrees Above Normal In 13 Places.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के कलियासोत डैम 13 शटर के पास मौसम का मजा लेने युवाओं की भीड़ बढ़ने लगी है। फोटो- अनिल दीक्षित
- उमरिया में रात अब भी प्रदेश में सबसे सर्द रही
- नौगांव में कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर
मध्य पाकिस्तान में चक्रवातीय गतिविधियां होने का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। इसके कारण कल से प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना बन रही है। अभी तक कोई सिस्टम नहीं होने के कारण ठंड ने जोर नहीं पकड़ा है। बीच में अरब सागर में गतिविधियों के कारण ठंड जरूर हुई थी, लेकिन उसके बाद ज्यादा ठंड नहीं पड़ी है। प्रदेश में 22 जगहों पर तापमान 4 डिग्री से 10 डिग्री तक दर्ज किया गया।
13 जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री से भी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। होशंगाबाद में सबसे ज्यादा 13.2 डिग्री तक पारा गया। इंदौर में 12.5 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि उमरिया अब भी सबसे सर्द है। यहां रात का पारा 4.2 डिग्री तक आ गया।
दो जगह गतिविधियां बन रहीं
मध्यप्रदेश में 28 से ठंड के जोर पकड़ने की उम्मीद की जा रही है। मध्य पाकिस्तान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके साथ ही विषुवतीय हिंद महासागर क्षेत्रों में चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। नौगांव में तो कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर तक रह गई। हालांकि इसके अलावा प्रदेश में कहीं भी कोहरे का असर नजर नहीं आया। भोपाल में रविवार सुबह सूरज देर से निकला। दो दिन से यहां सुबह-सुबह हल्का कोहरा हो रहा है।
न्यूनतम तापमान वाले शहर
| शहर | न्यूनतम तापमान |
| उमरिया | 4.2 |
| रीवा | 5.2 |
| पचमढ़ी | 6.0 |
| खजुराहो | 6.0 |
| मंडला | 6.0 |