- Hindi News
- Local
- Mp
- Former Chief Minister Kamal Nath Will Take Out A March In Support Of Farmers Of Madhya Pradesh Youth Congress Today In Bhopal
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में युवा नेताओं ने पत्रकार वर्ता भी की थी। यह फोटो पत्रकार वार्ता का है।
- सुबह 11 बजे युवा शक्ति समागम आयोजित किया जाएगा
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस आज भोपाल में सुबह 12 बजे से किसानों के समर्थन में किसान स्वाभिमान मार्च निकालेगा। यह मार्च कांग्रेस प्रदेश कार्यालय (पीसीसी) से बोर्ड ऑफिस तक निकाला जाएगा। इसके कारण आज इस रास्ते पर ट्रैफिक बाधित हो सकता है। इस कारण आज दोपहर 11 बजे के बाद इन रास्तों पर जाने से बचें।
प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने बताया कि इससे पहले सुबह 11 बजे भोपाल में युवा शक्ति समागम आयोजित किया जाएगा। इसमें मध्यप्रदेश के युवा शामिल होंगे। इसके बाद अन्नदाता के सम्मान में किसान स्वाभिमान मार्च निकाला जाएगा। जिसका नेतृत्व युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, राष्ट्रीय प्रभारी मीडिया विभाग राहुल राव करेंगे। इस मार्च में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।