सौरव गांगुली ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल से मुलाकात की है. (फोटो- @SGanguly99)
बीसीसीआई (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) राजभवन शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचे और एक घंटे तक वहां रहे.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 27, 2020, 11:06 PM IST
राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष का इडेन गार्डन स्टेडियम में आने का न्योता स्वीकार कर लिया है. राजभवन के सूत्रों ने बताया कि गांगुली के राज्यपाल से मुलाकात का संबंध राज्य की राजनीतिक गतिविधियों से नहीं है. राज्यपाल ने ट्वीट किया, “बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से शाम साढ़े चार बजे राजभवन में विभिन्न मुद्दों पर संवाद हुआ. देश के सबसे पुराने क्रिकेट मैदान इडेन गार्डन का दौरा करने का उनका प्रस्ताव स्वीकार किया. इडेन गार्डन की स्थापना 1864 में हुई थी.” गांगुली राजभवन शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचे और एक घंटे तक वहां रहे.
यह भी पढ़ें:
आईसीसी ने दिया धोनी को बड़ा सम्मान, बनाया दशक की टी20 और वनडे टीम का कप्तानIND vs AUS: अजिंक्य रहाणे के शानदार प्रदर्शन पर आया विराट कोहली का बयान, कही बड़ी बात
बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राज्य में अभी ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है. इससे पहले भी लोकसभा चुनाव 2019 में सौरव गांगुली के चुनाव लड़ने की खबरें आई थी. हालांकि उस समय गांगुली ने राजनीति में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया था. ऐसी भी खबरे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बंगाल में गांगुली को अपना चेहरा बनाना चाहती हैं. (भाषा इनपुट के साथ)