- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- In The Morning In Ujjain, A Young Man Who Went Out For A Walk With A Knife Attacked Him, Also Broke His Leg
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घटनास्थल पर घायल पड़ा विवेक और सड़क पर बहा खून
- जिला अस्पताल में घायल युवक का चल रहा है इलाज
उज्जैन में रविवार की सुबह लड़की के साथ सैर पर निकले युवक पर नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। पिटाई से उसके पैर भी टूट गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवक के साथ सैर पर निकली लड़की को पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया है।
चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के राजीव नगर में रहने वाला विवेक रविवार सुबह एक लड़की के साथ सैर करने निकला था। दोनों जीवाजीगंज थाना क्षेत्र स्थित विष्णुसागर के पास पहुंचे थे कि तभी पहले से खड़े नकाबपोश अज्ञात बदमाशों ने विवेक पर हमला कर दिया। विवेक ने बताया कि अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं पाया और जमीन पर गिर पड़ा। जब तक खड़ा होने की कोशिश करता हमलावरों ने चाकू से कमर की निचले हिस्से पर वार कर दिया। इसके बाद मैं बेहोशी की हालत में आ गया। मुझे पता ही नहीं चला कि मेरे साथ क्या हो रहा है। घटनास्थल पर काफी खून बह गया। लोगों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने ही उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हमला क्यों हुआ और हमलावर कौन थे, इस बारे में विवेक कुछ नहीं बता पाया। हालांकि जीवाजीगंज पुलिस ने विवेक के साथ गई लड़की से पूछताछ कर रही है। एएसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में विवेक जिस लड़की के साथ घूमने गया था, उसी के परिचितों पर संदेह है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।
20 दिन पहले भी लड़की के चक्कर में विवेक माधवनगर थाने में बंद हुआ था
विवेक के पिता रामसिंह ने बताया कि करीब 20 दिन पहले माधवनगर पुलिस ने विवेक को बंद किया था। उन्होंने बताया कि राजीव नगर में जहां उसका परिवार रहता है वहीं पर माधवनगर थाने में पदस्थ एक आरक्षक की ससुराल है। आरक्षक की बेटी से विवेक की दोस्ती हो गई थी। उसी मामले में माधव नगर पुलिस ने विवेक को पकड़ा था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था।