Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
भवरकुआं थाना क्षेत्र में छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। झाबुआ के रहने वाली एक लड़की इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसी के स्कूल का साथी रास्ते से अगवा कर उसे फ्लैट पर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी का नाम कमलेश मुजाल्दे बताया जा रहा है। वह भी झाबुआ का रहने वाला है और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 और अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि जब वह लड़की को अगवा करके ले गया, तो उसके साथ अन्य साथी तो मौजूद नहीं था।