वजह: फसल बीमा में लापरवाही, एसबीआई समेत 11 बैंकों को थमाए नोटिस

वजह: फसल बीमा में लापरवाही, एसबीआई समेत 11 बैंकों को थमाए नोटिस


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • बैंकों ने किसानों की जानकारी पोर्टल पर नहीं की थी अपलोड

फसल बीमा की जानकारी पोर्टल पर दर्ज नहीं करने पर 11 बैंकों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें उनसे पूछा है कि आखिर आपने फसल बीमा की जानकारी पोर्टल पर दर्ज क्यों नहीं की। आपके द्वारा कब तक जानकारी अपलोड की जाएगी। जवाब आने के बाद बैंकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फसलों को नुकसान ना हो इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा किसानों की फसलों का बीमा किया जाता है। बीमा करने के बाद किसानों की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाती है लेकिन बैंकों ने पोर्टल पर एंट्री नहीं की। इससे 600 से ज्यादा किसानों की एंट्री अब तक नहीं हो पाई है। इससे उन्हें फसलों का बीमा मिलना अब मुश्किल है। इस पर बैंकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जिन बैंकों को नोटिस जारी किया है। उनमें जिले की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी शामिल है। इसके अलावा निजी क्षेत्रों की बैंकें भी है। बैंकों को नोटिस जारी किए हैं : उपसंचालक कृषि जीएस मोहनिया ने बताया फसल बीमा के लिए किसानों की एंट्री पोर्टल पर होना थी, लेकिन 600 से ज्यादा किसानों की एंट्री नहीं हुई है। इससे बैंकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगें हैं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

इन बैंकों को जारी किए नोटिस
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इलाहबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, मप्र ग्रामीण बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, कैनरा बैंक।

कलेक्टर ने मामले में पत्र लिखने को कहा
उपसंचालक कृषि ने इसकी जानकारी कलेक्टर गोपालचंद्र डाड को दी। इस पर उन्होंने निर्देश दिए कि आप विभाग के संचालक को पत्र लिखे ताकि राज्य स्तर पर बैंकों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। इसके साथ जिन बैंकों को नोटिस जारी किए हैं। उनकी जानकारी कृषि विभाग के प्रमुख सचिव एवं संचालक वित्त को भी जानकारी दी जाएगी।

तकनीकी समस्या से होगा ऐसा
पूर्व लीड बैंक मैनेजर हिम्मत गेलड़ा ने बताया कि वैसे ऐसा होता नहीं है। कुछ तकनीकी दिक्कतों से ऐसा हुआ होगा। पोर्टल में समस्या हो सकती है या फिर सर्वर डाउन हुआ होगा। इससे यह दिक्कत आई होगी। बैंकों को मौका मिलेगा तो वो इसमें सुधार कर लेगी।



Source link