5 साल 2020 अब खत्म होने को है. कोरोना वायरस महामारी की वजह से यह साल दूसरे खेलों के साथ-साथ क्रिकेट जगत के लिए भी काफी खराब रहा. इस साल बहुत कम मैच, सीरीज और टूर्नामेंट्स खेले गए. इस साल जितने वनडे क्रिकेट मैच खेले गए, उनमें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच खिलाड़ियों की लिस्ट में भारत के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल का नाम भी शामिल है. ऑस्ट्रेलिया ने 2020 में सबसे ज्यादा (13) वनडे खेले. इंग्लैंड और भारत ने 9-9 मैच खेले. दक्षिण अफ्रीका ने महज छह मैच खेले. (KL Rahul/Instagram