Tesla भारत में अपनी मॉडल 3 ईवी कार की बुकिंग जनवरी से शुरू करने जा रही है. Tesla के अनुसार इस कार को जून 2021 में भारत में लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है.
Tesla भारत में अपनी मॉडल 3 ईवी कार की बुकिंग जनवरी से शुरू करने जा रही है. Tesla के अनुसार इस कार को जून 2021 में भारत में लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 27, 2020, 2:13 PM IST
2016 में Tesla ने भारत में आने की घोषणा की- अमेरिका कार निर्माता कंपनी टेस्ला के मालिक Elon Musk ने पहली बार भारतीय कार बाजार में प्रवेश करने की घोषणा 2016 में की थी. जिसके बाद कंपनी ने भारत में अपनी कारों की बुकिंग भी शुरू की. जिसमें पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा, Voonik के सीईओ सुजयथ अली और Pinstorm के सीईओ महेश मूर्ति ने कार बुक की थी.
यह भी पढ़ें: टाटा और रेनॉ की ये कार जनवरी में होगी लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत
Model S और Model X कार की बिक्री में आया उछाल- टेस्ला की मॉडल S और मॉडल X कार की ग्लोबल मार्केंट में पिछले दिनों जबरदस्त बिक्री हुई है. इसके साथ ही टेस्ला की एंट्री लेवल कार मॉडल 3 की बिक्री के आंकड़े भी बेहतर रहे है. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टेस्ला भारत में अपनी कार के उत्पादन के लिए प्लांट भी लगा सकती है.महाराष्ट्र या केरल में Tesla लगा सकती है प्लांट- टेस्ला आनी मॉडल 3 कार की लॉन्चिंग के साथ भारत में अपनी कारों के उत्पादन के लिए प्लांट लगाने की घोषणा भी कर सकती है. इसके लिए टेस्ला की महाराष्ट्र और केरल राज्य सरकार से बातचीत चल रही है. टेस्ला के इस फैसले से भारत में ईवी कार के निर्माण में तेजी आएगी. इसके साथ ही सरकार की ईवी वाहनों को बढ़ावा देने की योजना को सफलता मिलेगी.
यह भी पढ़ें: 2021 में रॉयल एनफील्ड करेगी 4 नई बाइक लॉन्च, जानिए इनके बारे में सबकुछ
Tesla Model 3 कार की कीमत और क्षमता- भारत में लॉन्च होने वाली टेस्ला की मॉडल 3 एंट्री लेवल कार है. जो कि अमेरिका में चार वेरिएंट में उपलब्ध है. Standard Range (RWD), Standard Range Plus (RWD), Long Range (AWD), and Long Range Performance (AWD). कंपनी ने इन कारों में 50 किलोवाट से 75 किलोवाट तक की बैटरी दी है जो अधिकतम 381 किलोमीटर से 580 किलोमीटर तक चल सकती है. वहीं टेस्ला की मॉडल 3 की शुरुआती कीमत भारत के हिसाब से लगभग 55 लाख रुपये होगी.