शुभमन गिल ने पहली पारी में 45 रन बनाए हैं.
शुभमन गिल (Shubman Gill ) ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में पहली पारी में 45 रन बनाए
शुभमन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह धैर्य वाली पारी है और अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि जब आप इतने शानदार आक्रमण के खिलाफ खेल रहे होते हैं, तो कभी-कभी आप ऐसी स्थिति में आ जाते है जब रन नहीं बनते है. जिस तरह से अजिंक्य भाई खेले, वह बाहर से देखने में लाजवाब पारी थी.
मुश्किल समय का सामना करना सिखाया
शुभमन ने कहा कि उन्होंने यह दिखाया की मुश्किल समय का सामना कैसे करना है. उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि कमजोर गेंदों के खिलाफ रन बनाये जाए. रहाणे अभी क्रीज पर मौजूद है और भारतीय टीम ने अब तब 82 रन की बढ़त हासिल कर ली है. शुभमन ने कहा कि टीम इसके भुनाने की कोशिश करेंगी, क्योंकि इस पिच पर तीसरे दिन से बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा.उन्होंने कहा कि पहले दिन आर अश्विन और रवीन्द्र जडेजा की गेंद स्पिन हुई, आज भी नाथन लायन की गेंद को स्पिन मिल रहा था. ऐसे में समय के साथ पिच की दरार बढ़ेंगी और बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होगी.
अपना खेल खेलने पर ध्यान दिया
पारी का आगाज करते हुए 65 गेंद में 45 रन बनाने वाले शुभमन ने कहा कि यह जरूरी है कि इस बढ़त को भुनाया जाए और ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जल्द से आउट किया जाए. इस 21 साल के बल्लेबाज ने कहा कि जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो पिच से गेंदबाजों को मदद मिल रही थी, लेकिन मैंने खुद से कहा कि पिच जैसी भी हो मैं अपना खेल खेलूंगा.
यह भी पढ़ें :
Syed Mushtaq Ali T20 Tournament: करुण नायर करेंगे कनार्टक टीम की अगुआई
IND vs AUS: दो बार रहाणे को जीवनदान मिलने से निराश है स्टार्क, कहा- तीसरे दिन जल्दी करना होगा आउट
शुभमन ने कहा कि नेट सत्र पर उच्च स्तर के भारतीय गेंदबाजों का सामना करने से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा. इस मैच से टेस्ट में पदार्पण करने वाले इस खिलाड़ी ने कहा कि मैं पिछली चार-पांच टेस्ट सीरीज में टीम के साथ यात्रा कर रहा हूं. इससे मुझे काफी मदद मिली है. नेट पर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और उमेश यादव जैसे गेंदबाजों का सामना करने से युवा खिलाड़ी का आत्मविश्वास काफी बढ़ता है. जब मैं इस टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए उतरा तो मुझे कुछ भी नया नहीं लगा.