बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन मोहम्मद सिराज ने दो विकेट झटके (PIC : AP)
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) से टेस्ट कैप हासिल करने के बाद उन्होंने मैच के शुरुआती दिन 40 रन देकर दो विकेट चटकाए. भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले मोहम्मद सिराज 298वें खिलाड़ी बने.
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) से टेस्ट कैप हासिल करने के बाद उन्होंने मैच के शुरुआती दिन 40 रन देकर दो विकेट चटकाए. भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 298वें खिलाड़ी बने सिराज ने बीसीसीआई टेलीविजन पर कहा, ”टेस्ट क्रिकेट का कैप मिलना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है. मुझे अज्जू भाई (अजिंक्य रहाणे) और जस्सी भाई (जसप्रीत बुमराह) के साथ बात कर के अच्छा लगा. वे मेरा हौसला बढ़ा रहे थे.”
धोनी और जीवा का यह सुपर क्यूट VIDEO हो रहा जमकर वायरल, आपने देखा क्या?
India vs Australia: अजिंक्य रहाणे की कप्तानी की हर कोई कर रहा है तारीफ, पढ़ें सहवाग-वॉर्न क्या बोलेउन्होंने कहा कि वह गेंदबाजी करने के लिए व्याकुल हो रहे थे, लेकिन कार्यवाहक कप्तान रहाणे ने लंच के बाद उनसे गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने कहा, ”मैं गेंदबाजी करने के लिए व्याकुल हो रहा था और लंच के बाद अज्जू भाई ने जब मुझे गेंदबाजी के लिए कहा तो मैंने वार्मअप करना शुरू किया. उन्होंने फिर मुझे बताया कि मैं सिर्फ दो ओवर गेंदबाजी करुंगा.”
WATCH : R Sridhar interviews debutant Siraj with a Hyderabadi twistYou do not want to miss this fun chat between @coach_rsridhar & #TeamIndia‘s newest Test debutant, Siraj from the MCG – by @Moulinparikh📹👉https://t.co/2vTdSgKPSi #AUSvIND pic.twitter.com/08xSpKDs7Q
— BCCI (@BCCI) December 26, 2020
उन्होंने कहा, ”लंच के बाद विकेट बल्लेबाजों के लिए मददगार बन गई, ऐसे में मेरी योजना डॉट गेंद डाल कर दबाव बनाने की थी.” सिराज को पहली सफलता मार्नुस लाबुशेन के विकेट के रूप में मिली. उन्होंने इसके बाद चतुराई से गेंदबाजी करते हुए कैमरन ग्रीन को एलबीडब्ल्यू आउट किया.पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी को 195 रन पर समेटने के बाद भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए थे.