शतक जड़ने के बाद जश्न मनाते अजिंक्य रहाणे (फोटो क्रेडिट: एपी )
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) ने भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की तारीफ की है.
पॉन्टिंग ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ”पहले टेस्ट की निराशा के बाद उन्होंने टीम को फिर से संभालने के मामले में बेहतरीन काम किया है. उन्होंने कल क्षेत्ररक्षण के समय टीम का शानदार नेतृत्व किया और फिर आप देख सकते है कि वह एक जिम्मेदार कप्तान की तरह बल्लेबाजी रहे हैं.” उन्होंने कहा, “वह कप्तानी पारी खेलना चाहते है. वह नियमित कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में शतक लगाकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते है जिससे उनका देश सीरीज में वापसी कर सके.”
पुजारा की तरह रहाणे ने खेली अपनी शतकीय पारी
रहाणे ने अपनी पारी के दौरान 12 आकर्षक चौके लगाए लेकिन पॉन्टिंग ने उनकी रक्षात्मक खेल की तारीफ की. ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज ने कहा, “उन्होंने चेतेश्वर पुजारा की तरह की पारी खेली. वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे. उन्होंने कम बाउंड्री लगायी और अपने रक्षात्मक खेल पर भरोसा कर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के मनोबल को कम किया.” रहाणे ने अपने कप्तानी कौशल से प्रभावित किया लेकिन पॉन्टिंग का मानना है कि पैटरनिटी लीव से लौटने के बाद कोहली फिर से टीम की बागडोर संभालेंगे.यह भी पढ़ें:
आईसीसी ने दिया धोनी को बड़ा सम्मान, बनाया दशक की टी20 और वनडे टीम का कप्तान
आईसीसी ने विराट कोहली को बनाया दशक की टेस्ट टीम का कप्तान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
टीम संभालने के लिए कुछ खास हो
उन्होंने कहा, “कोहली जब तक चाहे तब तक टीम की कप्तानी करेंगे, लेकिन अगर उन्होंने बेहतर खिलाड़ी (बल्लेबाजी पर ध्यान देने के लिए) बनने के लिए इसे छोड़ने का फैसला किया तो यह गेंदबाजों के लिए काफी डरावना होगा.” उन्होंने कहा, “मैं कोहली की कप्तानी कौशल पर सवाल नहीं कर रहा हूं लेकिन यह कहने की कोशिश कर रहा हूं कि इस तरह से टीम को संभालने के लिए आप में कुछ खास होना चाहिये जैसा की रहाणे ने अब तक किया है.”