INDvsAUS: ऋषभ पंत को आउट कर स्टार्क और पेन ने बनाए ये खास रिकॉर्ड

INDvsAUS: ऋषभ पंत को आउट कर स्टार्क और पेन ने बनाए ये खास रिकॉर्ड


ऋषभ पंत को आउट कर स्टार्क और पेन ने बनाए खास रिकॉर्ड (PIC: AP)

ऋषभ पंत 40 गेंदों में 3 चौकों के साथ 29 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाते हुए मिचेल स्टार्क और टिम पेन ने यह खास उपलब्धि हासिल की है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 27, 2020, 12:52 PM IST

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है. मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पहले और दूसरे सेशन में भारतीय बल्लेबाजों पर पकड़ बनाने की कोशिश की. खेल के दूसरे दिन पहले सेशन में भारत ने शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवाया. इसके बाद दूसरे सेशन में हनुमा विहारी और ऋषभ पंत का विकेट गंवाया. हालांकि, इसके बाद अंजिक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा ने भारतीय पारी को संभालते हुए टीम इंडिया को मजबूती दी. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क और कप्तान टिम पेन ने कुछ खास उपलब्धि हासिल की.

मिचेल स्टार्क ने भारतीय पारी के 59.1 ओवर में भारत को 5वां झटका दिया. मिचेल स्टार्क की गेंद पर कप्तान टिम पेन ने ऋषभ पंत का कैच लपका. पंत 40 गेंदों में 3 चौकों के साथ 29 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.

IND vs AUS: भारत के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट से बाहर हो सकते हैं वॉर्नर, ऑस्‍ट्रेलियाई कोच ने दिया बड़ा अपडेट

ऋषभ पंत को अपना शिकार बनाते हुए मिचेल स्टार्क और टिम पेन ने यह खास उपलब्धि हासिल की है. दरअसल, मिचेल स्टार्क सबसे कम गेंदें फेंकते हुए 250 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हैं तो वहीं, सबसे कम टेस्ट खेलते हुए बतौर विकेटकीपर 150 शिकार करने वालों की लिस्ट में टिम पेन टॉप पर आ गए हैं.सबसे कम गेंदें फेंकते हुए 250 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज:
11976 मिचेल स्टार्क
12578 मिचेल जॉनसन
12722 डेनिस लिली
12961 ब्रेट ली
13015 ग्लेन मैकग्रा

IND vs AUS: सिराज के डेब्‍यू को देखने के लिए रातभर नहीं सोया परिवार, भाई ने कहा- पिता की आखिरी इच्‍छा पूरी हुई

सबसे कम टेस्ट खेलते हुए बतौर विकेटकीपर 150 शिकार:
33 टिम पेन
34 एडम गिलक्रिस्ट/क्विंटन डिकॉक
38 मार्क बाउचर
39 रॉड मार्श







Source link