डीन एल्गर और एडन मार्करम ने पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की (फोटो साभार-@OfficialCSA)
दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज ऐडन मार्करम (Aiden Markram) ने 68 रन और दूसरे सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (Dean Algar) ने 95 रन की पारी खेली.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 27, 2020, 9:50 PM IST
दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज ऐडन मार्करम ने 68 रन और दूसरे सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने 95 रन की पारी खेली. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रासी वान डर दुसेन सिर्फ 15 रन ही बना सके. दक्षिण अफ्रीका के नए नवेले कप्तान क्विंटन डी कॉक 11 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका की ओर से विश्व फर्नांडो, दासुन शनाका, वानिन्दु हसरंगा और लाहिरु कुमारा ने एक-एक विकेट चटकाया.
लुथो सिपाम्ला ने झटके चार विकेट
इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में 396 रन बनाए. उसके लिये दिनेश चांदीमल ने 85 रन की पारी खेली. मैच के दूसरे दिन दासुन शनाका ने नाबाद 66 रन की पारी खेलकर टेस्ट में पहला अर्धशतक जमाया जिसमें पांच छक्के जड़े थे. श्रीलंका ने दूसरे दिन अपनी पारी में 56 रन जोड़े. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुथो सिपाम्ला ने चार, विआन मुलदर ने तीन, जबकि एनरिज नोर्जे और लुंगी नगिडी एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहें.यह भी पढ़ें:
आईसीसी ने दिया धोनी को बड़ा सम्मान, बनाया दशक की टी20 और वनडे टीम का कप्तान
IND vs AUS: अजिंक्य रहाणे के शानदार प्रदर्शन पर आया विराट कोहली का बयान, कही बड़ी बात
श्रीलंकाई टीम को लगा डबल झटका
श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण स्पिनर धनजंय डि सिल्वा और तेज गेंदबाज कासुन रजीता के बिना काफी कमजोर दिख रहा है. डि सिल्वा ने शनिवार को श्रीलंका को पहली पारी में शानदार स्कोर बनाने में मदद करते हुए 79 रन की पारी खेली थी लेकिन बायीं जांघ में चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गये. वह दो हफ्ते तक नहीं खेल पायेंगे और श्रीलंका टीम ने कहा कि उनके बची हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी खेलने की संभावना नहीं है. वहीं रजीता आज सुबह गेंदबाजी करते हुए चोटिल हुए और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा. ऐसा लग रहा है कि उन्हें ग्रोइन की चोट है.