नाथन लॉयन ने 394 और रविचंद्रन अश्विन ने 374 टेस्ट विकेट लिए हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के मुकाबले सिर्फ दो टीमों ही नहीं, कुछ खिलाड़ियों की प्रतिद्वंद्विता की भी जंग है. अब विराट कोहली के स्वदेश लौटने के साथ ही स्टीव स्मिथ से उनकी तुलना पर कुछ विराम लगा है. लेकिन रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और नाथन लॉयन का मुकाबला जारी है. आईसीसी ने दशक की टेस्ट टीम का ऐलान कर इस मुकाबले को और रोचक बना दिया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 28, 2020, 7:45 PM IST
आईसीसी ने सोमवार को दशक की टेस्ट, वनडे और टी20 टीम का ऐलान किया. टेस्ट टीम की कप्तानी भारत के ही विराट कोहली (Virat Kohli) को सौंपी गई है. टीम में 5 बल्लेबाज, एक विकेटकीपर, एक ऑलराउंडर और चार गेंदबाजों को शामिल किया गया है. टीम के एकमात्र स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैं.
स्पिनरों की रेस में आर अश्विन (R Ashwin) को ऑस्ट्रेलिया के नाथन लॉयन और श्रीलंका के रंगना हेराथ से चुनौती मिली. हेराथ ने 433, लॉयन ने 394 और अश्विन ने 374 विकेट लिए हैं. स्पष्ट है कि अश्विन विकेटों के मामले में हेराथ और लॉयन से पीछे हैं. लेकिन बेहतर स्ट्राइक रेट और औसत के दम पर उन्होंने बाजी मार ली. अश्विन का औसत 25.22 और स्ट्राइक रेट 53.5 है. हेराथ और लॉयन का औसत 28 से अधिक और स्ट्राइक रेट 60 से अधिक है.
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: अश्विन ने तोड़ा वकार यूनुस का रिकॉर्ड, अब मैल्कम मार्शल की बारीधोनी को बेस्ट स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड
विकेटकीपर की रेस में एमएस धोनी (MS Dhoni) श्रीलंका के कुमार संगकारा से पिछड़ गए हैं. हालांकि, धोनी इस बात से संतुष्ट हो सकते हैं कि उन्हें आईसीसी ने दशक का बेस्ट स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवॉर्ड दिया है. धोनी को साल 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच के लिए ये अवॉर्ड मिला है. धोनी ने नॉटिंघम टेस्ट के दौरान इयान बेल को रन आउट होने के बावजूद वापस खेलने के लिए बुला लिया था. अब आईसीसी ने उस खेल भावना के लिए धोनी को ये सम्मान दिया है.
आईसीसी दशक की टेस्ट टीम:
एलिस्टर कुक, डेविड वॉर्नर, केन विलियम्सन, विराट कोहली (कप्तान), स्टीव स्मिथ, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, रविचंद्रन अश्विन, डेल स्टेन, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन.