कार्यक्रम: राज्य कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान

कार्यक्रम: राज्य कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का सम्मान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दमोह19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मप्र के शासकीय कर्मचारियों के मान्यता प्राप्त संघठन राज्य कर्मचारी संघ का आगामी 6 एवं 7 फरवरी को राज्य अधिवेशन आयोजित किया जाना है। बीते दिवस भोपाल में संघ के कार्यालय में एक वृहद प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें दमोह जिले के पदाधिकारी प्रदेश मंत्री राकेश श्रीवास्तव, जिला प्रभारी एससी द्विवेदी, कार्यकोारिणी सदस्य राजेश जैन सम्मिलित होने पहुंचे।

वहां पहुंचकर उन्होंने संघ के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा आगामी अधिवेशन के लिए अपनी सहमति एवं विचार प्रकट किए तथा पूरा सहयोग करने का बात कही। बैठक में 6 एवं 7 फरवरी को राज्य अधिवेशन किए जाने का निर्णय लिया गया। जिसमें प्रत्येक जिले के पदाधिकारियों के उपस्थित होने का निश्चय किया गया। साथ ही कोरोना काल के कारण सीमित संख्या भी निर्धारित की गई। उक्त बैठक में कर्मचारियों की कर्मचारी दर्पण का भी विमोचन किया गया।



Source link