केरोसिन डालकर आग लगाई: पथरिया जेगन में 24 साल की महिला ने लगाई आग, मौत

केरोसिन डालकर आग लगाई: पथरिया जेगन में 24 साल की महिला ने लगाई आग, मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बीना7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मामले की जांच एसडीओपी के द्वारा की जाएगी

खिमलासा थाना अंतर्गत ग्राम पथरिया जेगन में एक नवविवाहिता ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली है, जिससे उसकी मौत हो गई।

खुरई पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्रवाई के बाद जीरो पर मर्ग कायम कर मृतिका का रविवार को पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं डायरी मिलने के बाद मामला नवविवाहिता का होने के कारण जांच एसडीओपी के द्वारा की जाएगी।

जानकारी अनुसार अज्ञात कारण पथरिया जेगन निवासी नवविवाहिता पिंकी पति जितेंद्र अहिरवार उम्र 24 वर्ष ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली है। आग से जली महिला को परिजन इलाज के लिए खुरई अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शाम होने के कारण महिला का पीएम नहीं हो सका। जिसका पीएम दूसरे दिन रविवार को सिविल अस्पताल में किए जाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी खुरई थाना से मर्ग डायरी नही आई है। मर्ग डायरी मिलने के बाद जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मामला नव विवाहिता का होने के कारण मर्ग की जांच एसडीओपी के द्वारा की जाएगी।



Source link