कोरोना संक्रमण: दो परिवार के 9 मरीजों सहित 13 पॉजिटिव मिले

कोरोना संक्रमण: दो परिवार के 9 मरीजों सहित 13 पॉजिटिव मिले


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दमोह20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • जबेरा विधायक की एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई, आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए भेजा सेंपल

जिले में साल के आखिरी दिनों में फिर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ना शुरू हो गई है। रविवार को दो परिवारों के 9 सदस्यों सहित 13 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें 5 महिलाएं और 8 पुरुष मरीज शामिल हैं। इसमें नोहटा से एक परिवार से 6 मरीज, रामगोपालजी वार्ड हटा से एक ही परिवार से 3 मरीज, सरस्वती कॉलोनी दमोह से 1, पुराना थाना दमोह से 1, बरखेड़ा आवरी से 1, वैशाली नगर दमोह से 1 मरीज शामिल हैं।

सीएमएचओ डॉ. संगीता त्रिवेदी ने बताया नोहटा का परिवार विधायक के परिवार से ही है विधायक का भी टेस्ट हुआ था जिनकी एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई है लेकिन आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए सेंपल भेजा गया है। सभी विधायकों के टेस्ट होना हैं। अब तक जिले में 2640 केस पॉजिटिव आ चुके हैं। 2377 व्यक्ति अब तक कोरोना से निजात पा चुके हैं। 75 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है जिनका आंकड़ा पोर्टल में फीड हैं। जबकि 100 से अधिक व्यक्तियों की मौत हाे चुकी है। 236 केस एक्टिव हैं। सीएमएचओ ने बताया कि अभी मास्क ही वैक्सीन है लोग सतर्कता बरतें और मास्क सोशल डिस्टेंस का पालन करें।



Source link