Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सेंधवा11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वाहन पलटने के बाद मुर्गे-मुर्गियां लूटने की लोगों में होड़ मच गई।
सोमवार सुबह सेंधवा के पलसूद थाना क्षेत्र में कुशलगढ़ स्टेट हाईवे पर गाय को बचाने के चक्कर में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा दोंदवाड़ा गांव के पास हुआ। इससे वाहन में भरे मुर्गे-मुर्गियां सड़क पर आ गए। इसके बाद लोगों में मुर्गे-मुर्गियां को लूटने की होड़ मच गई। इनमें से कुछ मर भी गए। मामले में फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
पिकअप के ड्राइवर सनाउल्लाह ने बताया कि महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हजार मुर्गे-मुर्गियां भरकर खिलचीपुर ले जा रहा था। ड्राइवर के मुताबिक लोग मुझे बचाने के बजाय मुर्गे-मुर्गियों पर टूट पड़े। लोगों को मुर्गे-मुर्गी ले जाने से रोका, तो वे पर मारने दौड़े। पुलिस को फोन भी किया, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं किया। करीब 500 मुर्गा-मुर्गियां बचे हैं। ड्राइवर के मुताबिक डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। वहीं, पलसूद थाना प्रभारी रंजना ठाकुर ने बताया कि ड्राइवर ने सूचना नहीं दी। ग्रामीणों से सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी।