Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खुरई21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शनिवार काे स्थानीय होटल के सभा कक्ष में मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने डाेहेला महाेत्सव काे लेकर प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्हाेंने बताया कि डोहेला महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर तक ख्याति दिलाने में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने अहम भूमिका निभाई है।
इस साल भी 14 से 16 तक तीन दिवसीय डोहेला महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार के दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।
उन्हाेंने बताया कि पिछले साल लाेगाें काे लगा था कि भाजपा की सरकार नहीं है इसलिए इस साल महोत्सव का आयोजन नहीं होगा। लेकिन विधायक एवं मंत्री भूपेंद्र सिंह उस समय भी डाेहेला महाेत्सव का आयाेजन कराया।
कुछ असामाजिक तत्वों ने इस आयोजन में बाधा डालने का प्रयास किया, विवाद भी हुए कुर्सियां भी तोड़ी गईं । इस साल शाम 6 बजे से कार्यक्रम होंगें और शांति से होंगें। हर साल कलाकारों व अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम स्वयं मंत्री भूपेंद्र सिंह अपने व्यय पर करते हैं। नपा व स्थानीय प्रशासन स्थानीय व्यवस्था में सहयोग करता है।