- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Madhya Pradesh Village Sarpanch Nephew Body Found Hanging In Bhopal Forest Area, Police Probe Begins
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुरुवार से लापता अन्नू की लाश खेत के पास जंगल में पेड़ पर लटकी मिली।
- कभी भी अचानक लापता होने के कारण परिजनों ने पुलिस में शिकायत नहीं की थी
भोपाल में एक सरपंच के भतीजे की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में खेत के पास जंगल में फंदे पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। वह गुरुवार से लापता था, लेकिन परिजनों ने उसकी गुमशुदगी पुलिस में दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस को मौके से ना तो कोई सुसाइड नोट ही मिला और ना ही किसी तरह का कुछ संदिग्ध ही नजर आया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुनगा पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय अन्नू उर्फ अनूप जाटव पिता हरनाम जाटव प्राइवेट जॉब करता था। उसके चाचा सरपंच हैं। वह कुछ दिन पहले ही राजस्थान से लौटकर आया था। वह अकेला रहना पसंद करता था और जब मन आए कहीं भी चला जाता था। गुरुवार शाम को वह अचानक गायब हो गया। परिजनों ने उसे फोन लगाया, लेकिन उसका फोन बंद था। अचानक अक्सर गायब हो जाने के कारण परिजनों ने उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
रविवार रात ग्राम रतुआ में खेत के पास जंगलों में चाचा का एक कर्मचारी लकड़ी लेने गया था। वह खेत पर ही रुकता था। इसी दौरान उसे अन्नू की एक पेड़ पर फंदे से लटकी लाश मिली। शव तीन-चार दिन पुराना बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजस्थान से ठेकेदार की कार ले आया था
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अन्नू स्वतंत्र ख्यालों का लड़का था। वह अक्सर घूमता रहता था और बिना बताए कहीं भी निकल जाता था। फिर चार-पांच महीने बाहर रहने के बाद घर आ जाता था। अभी उसने बताया था कि वह राजस्थान में एक टावर कंपनी में ठेकेदार के साथ काम कर रहा था। उसका पेमेंट नहीं हुआ था, इसलिए वह ठेकेदार की कार लेकर आ गया था। पेमेंट होने पर उसने कार लौटाने की बात कही थी। हालांकि उसने ठेकेदार का नाम पता कुछ नहीं बताया था। अब पुलिस ने कार के संबंध में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है
खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका
पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन और पर्स मिला है, लेकिन किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों ने भी किसी तरह का कोई संदेश या गायब होने के दिन को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। इस कारण सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका