विजय दिवस: देशभक्ति गीतों ने भरा सैनिकों में जोश और उत्साह

विजय दिवस: देशभक्ति गीतों ने भरा सैनिकों में जोश और उत्साह


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विजय दिवस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक और उनके परिवार के सदस्य

  • गांधी नगर में विजय दिवस समारोह का आयोजन

देश सैनिकों के सबसे बड़े संगठन इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन की मध्यप्रदेश टीम द्वारा विजय दिवस समारोह का आयोजन किया। इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा गांधीनगर में समारोह में अनेक कार्यक्रम हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेजर जनरल एमपीएस कंडाल थे। साथ ही आशा वर्कर और आंगनवाडी की महिलाएं भी शामिल हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलन से हुआ। इसके बाद अयूब गफूर और उनके साथियों ने देश-भक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुतियां दी। इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष आर पी सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा और महासचिव आर एन सैनी ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सन 1965 और 1971 की लड़ाई में शामिल और सेना के 37 साल के अनुभव शेयर किए।

देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर सैनिक अपने आपको रोक नहीं पाए और झूमने लगे। मेरा रंग दे बंसती चोला…, ये देश है वीर जवानों का…,जैसे गीतों ने देशभक्ति के रंग भर दिए।



Source link