- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Wife Made Serious Allegations Against Husband Living In Mumbai, Bid Tried To Touch Daughter’s Private Part And Have Physical Relationship
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैनएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
बेटी के साथ गंदी हरकत का आरोप लगाते हुए पत्नी ने महिला थाने में की है शिकायत
- बेटी को लेकर महिला थाने पहुंची मां
- पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
उज्जैन में मायके में रहने वाली पत्नी ने अपने पति पर ही बेटी से गलत हरकतें करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि पति ने उसकी बेटी से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। सोमवार रात करीब आठ बजे बेटी को लेकर मां महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना प्रभारी ज्योति दिखित ने बताया कि मामला मुंबई का है, इसलिए अपराध क्रमांक जीरो पर रिपोर्ट दर्ज कर केस डायरी मुंबई भेजेंगे।
उज्जैन के विवेकानंद कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 16 साल पहले मुंबई में हुई थी। पति एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करते हैं। उसके एक 15 साल की बेटी है। जो नौंवी कक्षा में मुंबई में ही पढ़ती है। महिला ने बताया कि पति के साथ उसके संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। मुंबई में पति का रवैया बहुत ही हिंसात्मक था। आए दिन मारपीट करते थे। उनकी ज्यादती को सहन करती। सोचती, एक दिन सब ठीक हो जाएगा। जब पति का अत्याचार सहन नहीं हुआ तो बेटी के साथ 17 सितंबर को उज्जैन आ गई। इस बीच पति ने कई बार वापस आने को कहा और दोबारा मारपीट नहीं करने का वादा किया। इसी कारण से 25 दिसंबर को हमने वापस मुंबई जाने की प्लानिंग की। बेटी को जब पता चला कि हम लोग फिर से मुंबई जा रहे हैं तो वह खुश होने के बजाए गुमसुम हो गई। बोली- वह मुंबई नहीं जाना चाहती। महिला ने आगे बताया कि मुझे लगा कि पति मुझे मारते-पीटते हैं इसलिए बेटी नहीं जाना चाहती है। मैंने बेटी को काफी समझाया। फिर भी वह जाने को तैयार नहीं हो रही थी। अगले दिन उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। फिर मैंने उससे मुंबई नहीं जाने की वजह पूछी। बेटी ने जो वजह बताई उससे तो मेरे होश उड़ गए।
बेटी के साथ गलत हरकत करेंगे यह कभी नहीं सोचा
महिला के मुताबिक बेटी ने बताया कि पापा उसके साथ गलत हरकत करते थे। कभी बेटी की तरह व्यवहार नहीं किया। गंदी हरकत करते थे। प्राइवेट पार्ट को छूते। यह सुनकर मैं दंग रह गई। मेरे साथ पति का व्यवहार ठीक नहीं था, यह तो समझ में आता था लेकिन बेटी के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे, यह कभी नहीं सोची थी।
मुंबई पुलिस से पति की दो बार शिकायत की
महिला ने बताया कि वह पति के खिलाफ मुंबई पुलिस से दो बार शिकायत कर चुकी है। फिर भी पति का रवैया नहीं बदला। शराब पीकर मारपीट करना उनकी आदत बन गई। पिटाई से मेरी तबियत अक्सर खराब रहने लगी।