ऋषभ पंत ने पहली पारी में 29 रन बनाए हैं.
मेलबर्न टेस्ट में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की बल्लेबाजी देखकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath) को एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) की याद आ गई. मैक्ग्रा ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की तारीफ की है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 28, 2020, 10:20 PM IST
मैक्ग्रा ने पंत की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, “पंत मुझे एडम गिलक्रिस्ट की याद दिलाते हैं. वह हमेशा शॉट खेलना चाहते हैं और किसी भी शॉट को खेलने से नहीं डरते. अगर आप उन्हें मैदान पर देखेंगे तो दोनों कुछ ना कुछ करते रहने वाले खिलाड़ी हैं.” पंत भी गिलक्रिस्ट की तरह आक्रामक बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं. पंत अपने पहले टेस्ट दौरे में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले कुछ भारतीय बल्लेबाजों में से एक हैं.
अगरकर ने पंत को ज्यादा मौके देने की मांग की
मैक्ग्रा के अलावा पूर्व भारतीय गेंदबाज अजित अगरकर ने भी ऋषभ पंत की प्रशंसा की है. अगरकर ने भारतीय टीम प्रबंधन से 23 वर्षीय पंत को ज्यादा मौके दिए जाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पंत के साथ रिक्स फैक्टर जरूर है लेकिन वह अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल है. अगरकर ने कहा, “मैक्ग्रा ने कहा कि पंत एडम गिलक्रिस्ट की तरह हैं. अगर उनके अंदर एक्स फैक्टर है तो फिर उन्हें टीम से बाहर क्यों रखा जाता है. इस मैच में उन्होंने छठे नंबर पर बल्लेबाजी की और आपको हमेशा पंत से यही देखने को मिलेगा.”यह भी पढ़ें:
IND VS AUS: मेलबर्न टेस्ट को चौथे ही दिन कैसे जीत सकती है टीम इंडिया, मोहम्मद सिराज ने बताया प्लान
IND VS AUS: स्टीव स्मिथ ने किया था खोई ताकत वापस पाने का दावा, बुमराह ने बोल्ड कर उड़ा दी हवा!
पंत ने भारत के लिए अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने करीब 39 की औसत से 843 रन बनाए हैं. अगरकर ने पंत की प्रदर्शन पर कहा है कि वह एक युवा खिलाड़ी है और अगर आपको किसी खिलाड़ी में ऐसी प्रतिभा दिखती है तो उन्हें कुछ समय मौका दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “रास्ते में कुछ गलतियां होंगी लेकिन आपको उन्हें देखना होगा क्योंकि वह कुछ मैच भी जिताएंगे.”