- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Australia Vs India 2nd Test LIVE Score Updates | IND VS AUS Boxing Day Test Match, Live Cricket Score And Updates
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे शतक लगाकर नाबाद हैं। उनके साथ रविंद्र जडेजा भी क्रीज पर हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। इस बॉक्सिंग-डे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में 5 विकेट पर 277 रन से आगे खेलना शुरू किया। फिलहाल, कप्तान अजिंक्य रहाणे और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें…
दोनों के बीच छठवें विकेट के लिए शतकीय पार्टनरशिप हुई। रहाणे ने मैच के दूसरे दिन ही टेस्ट करियर की 12वीं सेंचुरी पूरी कर ली थी। ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर यह उनका दूसरा शतक रहा। इससे पहले 2014 में बॉक्सिंग-डे टेस्ट में उन्होंने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर ही 147 रन की पारी खेली थी।
रहाणे ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय कप्तान
रहाणे टेस्ट में सेंचुरी लगाने वाले 12वें भारतीय कप्तान हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय कप्तान हैं। रहाणे ने MCG में 2 शतक लगाए हैं। वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने 1999/00 सीरीज में यह उपलब्धि हासिल की थी।
कप्तान | रन | ग्राउंड | साल |
मोहम्मद अजहरुद्दीन | 106 | एडिलेड | 1991/92 |
सचिन तेंदुलकर | 116 | मेलबर्न | 1999/00 |
सौरव गांगुली | 144 | गाबा | 2003/04 |
विराट कोहली | 115 और 141 | एडिलेड | 2014/15 |
विराट कोहली | 147 | सिडनी | 2014/15 |
विराट कोहली | 123 | पर्थ | 2018/19 |
अजिंक्य रहाणे | 104* | मेलबर्न | 2020/21 |