IND VS AUS: स्टीव स्मिथ को बुमराह ने किया बोल्ड (साभार-एपी)
स्टीव स्मिथ (Steve Smith) का टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन जारी, मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने 8 रन पर बोल्ड किया
- News18Hindi
- Last Updated:
December 28, 2020, 11:37 AM IST
भारतीय गेंदबाजों ने स्टीव स्मिथ का बैंड बजा दिया!
स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार दो तूफानी शतक ठोके थे. जिसके बाद स्मिथ ने दावा किया था कि आईपीएल के दौरान वो बहुत ज्यादा तेज खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वनडे सीरीज से पहले उनके हाथों में पहले जैसी ताकत लौट आई. यही वजह है कि उन्होंने सिडनी में खेले दो वनडे मैचों में शतक ठोक दिये. लेकिन टी20 सीरीज से ही उनका बल्ला खामोश होने लगा और अब तो टेस्ट सीरीज की चार पारियों में वो सिर्फ 10 ही रन बना सके हैं.
Gee whiz – Jasprit Bumrah with the feather touch to dismiss Steve Smith! @hcltech | #AUSvIND pic.twitter.com/soi7Qrf4gs
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 28, 2020
IND VS AUS: मैथ्यू वेड ने की डराने की कोशिश, ऋषभ पंत ने आंखों में आंखें डालकर दिया जवाब
दूसरी पारी में बुमराह ने किया बोल्ड
जसप्रीत बुमराह ने स्टीव स्मिथ को दूसरी पारी में इस तरह बोल्ड किया कि उन्हें इसका पता तक नहीं लगा. बुमराह ने स्मिथ के पैरों पर गेंद फेंकी जिसे उन्होंने फ्लिक करने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके पैड्स पर लगकर विकेट पर जा लगी. एक समय तो बुमराह को भी पता नहीं चला कि स्मिथ आउट हैं लेकिन शॉर्ट लेग पर खड़े पुजारा को पता था कि स्मिथ की गिल्लियां उड़ गई हैं. बता दें स्मिथ के करियर में ये महज चौथी बार हुआ है जब वो टेस्ट की दोनों पारियों में दहाई के आंकड़े से पहले आउट हुए हों. साल 2013 में लॉर्ड्स टेस्ट में स्मिथ दो पारियों में 2 और 1 रन बना सके थे. अब स्मिथ ने एमसीजी में 0 और 8 रन बनाए हैं. 2015 में ट्रेंट ब्रिज में स्मिथ 6 और 5 पर आउट हुए थे और केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2017-18 में वो 5 और 7 पर आउट हुए.